13 मई राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन…

0

मेष राशि (Aries): अहंकार की स्थिति कष्टकारी होगी। स्वास्थ्य और प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

वृष राशि (Taurus): जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। मांगलिक या राजनैतिक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। वाणी पर संयम न रखने से रिश्तों में तनाव और टकराव की स्थिति आएगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

मिथुन राशि (Gemini): आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यावसायिक प्रयास सार्थक होंगे। धन, यश, कीर्ति और सम्मान मिलेगा। संबंध प्रगाढ़ होंगे।

कर्क राशि (Cancer): रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। यात्रा देशाटन पर जाने की संभावना है। सतर्कता बरतने की जरूरत है।

सिंह राशि (Leo): राजनैतिक या धार्मिक कार्य में रुचि लेंगे। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। सामाजिक कार्यों से जुड़ाव पद एवं प्रतिष्ठा में वृद्धि करेगा।

कन्या राशि (Virgo): यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व उत्साहवर्धक होगी, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। किसी को भी कटु वचन बोलने से बचें। सफलता मिलेगी।

तुला राशि (Libra): रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पारिवारिक संबंध प्रगाढ़ होंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio): विरोधी तनाव देने वाले होंगे। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। दूसरे के कारण झगड़ा न करें और अग्नि से बचें। स्वास्थ्य और प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहने की जरूरत है। विनम्र स्वभाव अपनाएं।

धनु राशि (Sagittarius): कुछ व्यावसायिक और कुछ पारिवारिक मामलों में सावधानी रखें। अंगारक योग पारिवारिक और व्यावसायिक मामलों में व्यवधान उत्पन्न करेगा। मौसम के रोग से ग्रसित हो सकते हैं। सचेत रहने की जरूरत है।

मकर राशि (Capricorn): विरोधी या शारीरिक पीड़ा की स्थिति आ सकती है। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। कुछ व्यावसायिक और कुछ पारिवारिक मामलों में अतिरिक्त सावधानी रखने की जरूरत है।

कुंभ राशि (Aquarius): यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। पारिवारिक जीवन तनावपूर्ण रहेगा। शासन सत्ता से सहयोग रहेगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलना संभव है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

मीन राशि (Pisces): जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुख्रमय होगा। शासन सत्ता से सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी।