10 मई राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन….

0

मेष राशि (Aries): पारिवारिक कार्य में व्यस्त रहेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी।

वृष राशि (Taurus): जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी, लेकिन अधीनस्थ कर्मचारी मित्र या भाई के कारण तनाव मिलेगा। मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी।

मिथुन राशि (Gemini): अज्ञात भय से ग्रसित हो सकते हैं। वाणी पर संयम रखें। रोग और शत्रु से व्यर्थ का तनाव मिलेगा। मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी।

कर्क राशि (Cancer): भागदौड़ रहेगी। शिक्षा के क्षेत्र में किया जा रहा श्रम सार्थक होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

सिंह राशि (Leo): धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी दूसरे से सहयोग लेने में सफल होंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। रोग और विरोधी परास्त होंगे।

कन्या राशि (Virgo): शासन सत्ता का से सहयोग लेने में सफल होंगे। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। भाई या मित्र से सहयोग मिल सकता है।

तुला राशि (Libra): व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio): उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

धनु राशि (Sagittarius): यश, कीर्ति में वृद्धि होगी, लेकिन ससुराल पक्ष से मन मुटाव की स्थिति आ सकती है, नियंत्रण रखें। व्यावसायिक कार्यों में व्यस्तता के बावजूद परिवार को समझें।

मकर राशि (Capricorn): शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कुंभ राशि (Aquarius): व्यस्तता बढ़ेगी। स्वास्थ्य और प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

मीन राशि (Pisces): पारिवारिक या सांस्कृतिक कार्य में व्यस्त रहेंगे। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।