28 जून राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन….

0

मेष: धन व्यय होगा। कोई ऐसी बात हो सकती है, जो आपके हित में न हो। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। चल या अचल संपत्ति के मामले में समझौता ही अच्छा होगा।

वृष: व्यस्तता बढ़ेगी। बुद्धि कौशल से रुका हुआ कार्य या चल रहे व्यवधान समाप्त होंगे। जीवनसाथी का सहयोग और प्रोत्साहन मिलेगां।

मिथुन: शुक्र का परिवर्तन पारिवारिक समस्याएं देगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं।

कर्क: किसी कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी।

सिंह: सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

कन्या: राजनेता या उच्च अधिकारी से सहयोग लेने में सफल होंगे। दूसरे से सहयोग लेने में सफल रहेंगे। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।

तुला: किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा प्रभावित होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

वृश्चिक: कोई ऐसा कार्य न करें, जिससे आपकी प्रतिष्ठा प्रभावित हो। दाम्पत्य जीवन भी प्रभावित हो सकता है। रचनात्मक कार्यों में व्यस्त होंगे।

धनु: संतान के कारण चिंतित हो सकते हैं, लेकिन रुपये-पैसे के लेन-देन में सावधानी रखें। व्यर्थ की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

मकर: जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। संबंधों में निकटता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। शिक्षा के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी।

कुंभ: पारिवारिक प्रयास फलीभूत होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। गृह कार्य में व्यस्त हो रहेंगे।

मीन: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी।