21 जून राशिफल: जानिए आज क्या कहते हैं आपके सितारे….

0

मेष: शिक्षा और प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। किसी दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

वृष: मैत्री संबंध प्रगाढ़ होंगे। आपसी रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। धन, यश, कीर्ति और सम्मान मिलेगा।

मिथुन: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। व्यावसायिक प्रगति होगी। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

कर्क: वाणी पर संयम रखें। स्वास्थ्य और प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। मंगल के परिवर्तन से वाहन चलाते समय सावधानी रखें। धार्मिक कार्यो में मन लगाएं।

सिंह: चल या अचल संपत्ति के लिए लोन की दिशा में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी।

कन्या: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धन, यश, कीर्ति और सम्मान में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति होगी।

तुला: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। शिक्षा के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। यात्रा देशाटन की स्थिति बनेगी।

वृश्चिक: यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। रचनात्मक कार्यो में सफलता मिलेगी।

धनु: वाहन चलाते समय सावधानी रखें। संतान के कारण चिंतित रहेंगे। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति होगी।

मकर: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। यात्रा देशाटन की स्थिति बन सकती है। उच्च अधिकारी का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी।

कुंभ: निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नौकरी की दिशा में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा, लेकिन अधीनस्थ कर्मचारी, मित्र या भाई के कारण तनाव मिल सकता है।

मीन: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। बुद्धि कौशल से रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। धन, यश, कीर्ति और सम्मान में वृद्धि होगी।