राशिफल: जानिए 2 मई को क्या कहते हैं आपके सितारे

0

मेष राशि (Aries): किया गया पुरुषार्थ फलीभूत होगा। चली आ रही समस्या का समाधान होगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।

वृष राशि (Taurus): व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी लेकिन नेत्र या उदर विकार के प्रति सचेत रहें। किसी पारिवारिक सदस्य के कारण तनाव मिल सकता है।

मिथुन राशि (Gemini): आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। बुध आदित्य योग, राजनैतिक मामलों में सफलता देगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कर्क राशि (Cancer): शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। विरोधी सक्रिय रहेंगे। स्वास्थ्य और प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें।

सिंह राशि (Leo): आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मांगलिक कार्य की दिशा में सफलता मिलेगी।

कन्या राशि (Virgo): दांपत्य जीवन सुखमय होगा लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी।

तुला राशि (Libra): पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। रिश्तों में मधुरता आएगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio): धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। विरोधी परास्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।

धनु राशि (Sagittarius): रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी लेकिन मन अज्ञात भय से ग्रसित रहेगा।

मकर राशि (Capricorn): रोग और शत्रु पराजित होंगे। मैत्री संबंध प्रगाढ़ होंगे। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

कुंभ राशि (Aquarius): गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी।

मीन राशि (Pisces): गृह कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। धर्म गुरु या पिता का सहयोग मिलेगा। जीवन साथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा।