राशिफल: जानिए 15 मई को क्या कहते हैं आपके सितारे

0

मेष राशि (Aries): आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी।

वृष राशि (Taurus): शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

मिथुन राशि (Gemini): रिश्तों में मधुरता आएगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी।

कर्क राशि (Cancer): व्यावसायिक प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। चल या अचल संपत्ति के लिए ऋण का प्रयास सार्थक होगा।

सिंह राशि (Leo): पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

कन्या राशि (Virgo): उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। पिता या धर्म गुरु का सहयोग मिल सकता है।

तुला राशि (Libra): राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio): दांपत्य जीवन सुखमय होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

धनु राशि (Sagittarius): यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व उत्साहवर्धक होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा।

मकर राशि (Capricorn): शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

कुंभ राशि (Aquarius): किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

मीन राशि (Pisces): निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। उच्च अधिकारी से सहयोग मिल सकता है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफल होंगे।