राशिफल: जानिए 11 मई को कैसा रहेगा आपका दिन…

0

मेष राशि (Aries): स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। विरोधी सक्रिय रहेंगे। कर्मक्षेत्र में बाधा आएगी। रुपये-पैसे के लेन-देन में सावधानी अपेक्षित है।

वृष राशि (Taurus): दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शिक्षा के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा।

मिथुन राशि (Gemini): पारिवारिक महिला सदस्य से तनाव मिल सकता है। अग्नि, भय या क्रोध के कारण शारीरिक और मानसिक क्लेश मिलेगा।

कर्क राशि (Cancer): किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा, लेकिन सरकारी कर्मचारी से तनाव मिल सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति होगी।

सिंह राशि (Leo): आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। उच्च अधिकारी या राजनेता से सहयोग लेने में सफल होंगे। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा।

कन्या राशि (Virgo): रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे।

तुला राशि (Libra): व्यर्थ के तनाव या अनचाहे स्थान पर स्थानांतरण मन को क्लेश दे सकता है, जबकि दाम्पत्य जीवन के लिए सुखद स्थिति बनेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio): अग्नि भय या शासन सत्ता का भय तनाव का कारण हो सकता है। सचेत रहने की आवश्यकता है। आत्मविश्वास को न खोएं। संतान का सहयोग रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius): विरोधी सक्रिय रहेंगे। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

मकर राशि (Capricorn): सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। रिश्तों में मजबूती आएगी। दूसरे से सहयोग लेने में सफल होंगे।

कुंभ राशि (Aquarius): जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। व्यावसायिक मामलों में आशातीत सफलता मिलेगी।

मीन राशि (Pisces): व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।