6 अगस्त राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन…

0

मेष: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। धार्मिक और व्यावसायिक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं।

वृष: यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। संबंधों में निकटता आएगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।

मिथुन: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सुखदायी होगा। लाल वस्तुओं का दान करें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

कर्क: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। संबंधों में निकटता आएगी। यश और कीर्ति में वृद्धि होगी।

सिंह: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

कन्या: जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी।

तुला: भावुकता पर नियंत्रण रखें। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।

वृश्चिक: किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, लेकिन पिता या धर्म गुरु के कारण तनाव भी मिल सकता है।

धनु: जारी प्रयास फलीभूत होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी, लेकिन अज्ञात भय से ग्रसित भी रहेंगे।

मकर: महिला अधिकारी से सहयोग मिलेगा। रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफल भी रहेंगे।

कुंभ: बहुप्रतीक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी।

मीन: जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी।