3 अगस्त राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन….

0

मेष: पारिवारिक समस्या से ग्रसित हो सकते हैं। वाणी पर संयम रखना हितकर होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा।

वृष: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। कोई बात ऐसी हो सकती है, जो आपके हित में न हो। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। यात्रा की स्थिति सुखद होगी।

मिथुन: व्यावसायिक व्यस्तता बढ़ेगी। किसी महिला से तनाव मिल सकता है। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। कर्मक्षेत्र में व्यवधान भी आ सकता है।

कर्क: वाणी पर संयम रखें। रिश्तों में तनाव और टकराव की स्थिति आ सकती है। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता और निर्माण कार्य की दिशा में अधिक ध्यान देना होगा।

सिंह: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रुका हुआ धन लाभ मिल सकता है। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें।

कन्या: भावुकता पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। संबंधों में निकटता आएगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी।

तुला: जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। पिता या धर्म गुरु का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

वृश्चिक: धन, सम्मान, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।

धनु: उदर विकार या त्वचा के रोग के प्रति सचेत सचेत रहें। महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। संबंधों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

मकर: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी।

कुंभ: शासन सत्ता का सहयोग लेने में सफल होंगे। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे।

मीन: यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। भागदौड़ रहेगी। दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा। महिला अधिकारी से सहयोग मिलेगा।