7 जुलाई राशिफल: जानिए क्या कहते हैं आज आपके सितारे

0

मेष: मंगल के अस्त होने से स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। झगड़ा विवाद से बचें। अनचाही यात्रा या व्यर्थ का तनाव मिल सकता है।

वृष: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा, लेकिन व्यावसायिक तनाव मिलेगा। कोई ऐसी घटना हो सकती है, जो आपके हित में न हो।

मिथुन: मंगल का अस्त होना आपके लिए लाभदायी है। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। रिश्तों में निकटता आएगी।

कर्क: कर्क लग्न में मंगल कारक होता है और उसके होने से संतान या शिक्षा के कारण चिंतित होंगे। संबंधित अधिकारी से भी तनाव मिल सकता है।

सिंह: चली आ रही व्यावसायिक परेशानियां समाप्त होंगी। पारिवारिक मामलों में व्यस्तता बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं।

कन्या: मंगल का अस्त होना आपके लिए लाभदायी है। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी।

तुला: मंगल का अस्त होना आर्थिक दृष्टि से कष्टदायी है। पारिवारिक मामलों में प्रगति होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।

वृश्चिक: भागदौड़ रहेगी। मंगल का अस्त होना स्वास्थ्य के लिए कष्टकारी है। व्यावसायिक मामलों में सावधानी रखें। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

धनु: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं।

मकर: कुछ पारिवारिक समस्याएं आएंगी। घरेलू कर्मचारी से तनाव मिल सकता है। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी।

कुंभ: मंगल का अस्त होना आपके लिए हितकर है। विरोधी परास्त होंगे। दूसरे से सहयोग लेने में सफल होंगे। शासन सत्ता से सहयोग मिलेगा।

मीन: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। व्यावसायिक व्यस्तता बढ़ेगी। राजनीतिक सहयोग लेने में सफल होंगे।