16 जुलाई राशिफल: जानिए क्या कहते हैं आज आपके सितारे

0

मेष: मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। नौकरी में अफसरों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है।

वृष: वाणी में कठोरता का प्रभाव बढ़ेगा। बातचीत में संयत रहें। संचित धन में कमी आ सकती है। कार्यक्षेत्र में कठिनाई आ सकती हैं।

मिथुन: मानसिक तनाव रहेगा। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। बातचीत में सन्तुलित रहें। खर्चों की अधिकता रहेगी। माता से धन की प्राप्ति हो सकती है।

कर्क: मन में निराशा एवं अंसतोष के भाव रहेंगे। परिवार की समस्या परेशान कर सकती है। मित्रों का साथ मिल सकता है।

सिंह: आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के झगड़े एवं विवादों से बचने का प्रयास करें। कारोबार का विस्तार हो सकता है। पिता से धन प्राप्ति हो सकती है।

कन्या: धैर्यशीलता में कमी रहेगी। मन में नकारात्मकता का प्रभाव हो सकता है। भाई-बहनों के सहयोग से कारोबार में परिवर्तन हो सकता है।

तुला: आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे, परन्तु अति उत्साही होने से बचें। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। रहन-सहन कष्टमय रहेगा।

वृश्चिक: आशा-निराशा के भाव रहेंगे। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव हो सकता है। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं।

धनु: आत्मविश्वास में कमी आयेगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकता है। रहन-सहन कष्टमय रहेगा।

मकर: मन अशान्त रहेगा। धैर्यशीलता में कमी आयेगी। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता हैं। खर्च अधिक रहेंगे।

कुंभ: कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। किसी मित्र के सहयोग से आय के साधन विकसित हो सकते हैं। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें।

मीन: मन में नकारात्मकता से बचें। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। रहन-सहन में असहज रहेंगे। किसी मित्र का आगमन हो सकता है।