13 जुलाई राशिफल: जानिए क्या कहते हैं आज आपके सितारे

0

मेष (Aries) : आज समाज में मान-सम्मान मिलेगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी। किसी शुभ कार्य के होने का संकेत भी सितारे दे रहे हैं। क्या न करें- नए वाहन को लेकर असावधान न हों।

वृष (Taurus) : आज के दिन आप अपने कामकाज को बढ़ाने में सफल जरूर होंगे। कार्य से संबंधित यात्राओं का भी आपको लाभ मिलेगा। क्या न करें- आज किसी से वाद-विवाद न करें।

मिथुन (Gemini) : आज आपका दिन प्रेम प्रसंग के लिए पूरी तरह से अनुकूल है। किसी से भी बहस करने से बचें। मनोरंजन के लिए समय जरूर निकालें। क्या न करें- आज बात का बतंगड़ न बनाएं।

कर्क (Cancer) : आज के दिन विदेशी कारोबार से जुड़े लोगों को अच्छे लाभ का योग है। पिता का भी आपको पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। इसलिए निराश न हों। क्या न करें-किसी से न उलझें।

सिंह (Leo) : आज आप अपनी बातों को बहुत प्रभावशाली ढंग से रखने में सफल होंगे। अचानक धन लाभ और धन हानि की संभावना बन रही है। क्या न करें- आज मन को अनियंत्रित न होने दें।

कन्या (Virgo) : आज आपकी सृजनात्मकता आपको अन्य साथियों से और भी आगे ले जायेगी। खर्च की अधिकता रहेगी। प्रसन्न रहें। क्या न करें- आंखें बंद करके किसी पर विश्वास ना करें।

तुला (Libra) : आज गलतफहमियां दूर कर सकेंगे और संबंधों में ताजगी लाने की कोशिश करेंगे। मेहनत एवं अनुभव द्वारा अपने लिए नए रास्ते बनाएंगे। क्या न करें- आज निवेश से संबंधित काम को टाल दें।

वृश्चिक (Scorpio) : आज आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, धन की आवक बनी रहेगी, खर्च भी बढ़ सकते हैं। विशेष प्रयास करने पड़ेंगे। क्या न करें- आज विषम परिस्थितियों में भी साहस न खोएं।

धनु (Sagittarius) : आज आपकी यात्रा सुखद और मनोरंजक होगी। जीवनसाथी से संबंध थोड़े बेहतर होंगे। विदेशी कारोबार से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ का योग है। क्या न करें- कोई भी जोखिम भरा कार्य आज ना करें।

मकर (Capricorn) : आज विदेशी कारोबार से जुड़े लोगों के लिए अच्छा लाभ का योग है। पिता और उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। क्या न करें-शत्रु पक्ष को आज खुद पर हावी न होने दें।

कुंभ (Aquarius) : आज के दिन आपका पराक्रम और साहस खूब बढ़ा रहेगा। समाज में मान-सम्मान भी मिलेगा। परिवार में भी सुख शांति यथावत बनी रहेगी। क्या न करें-अपनी वाणी को कठोर न करें।

मीन (Pisces) : आपके परिश्रम को उचित सम्मान मिलेगा। नयी जिम्मेदारी का भार भी आपके कंधों पर डाला जायेगा। स्थान परिवर्तन संभव है। क्या न करें- खान-पान को असंयमित न होने दें।