Winter Session 2023 : मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति संबंधी विधेयक राज्यसभा में पेश

0
Winter Session 2023

Winter Session 2023 : संसद के शीतकालीन सत्र का आज सातवां दिन है। संसदीय मामलों के मंत्री प्रहलाद जोशी ने बताया कि तीन नए क्रिमिनल बिल आज संसद में पेश किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि स्टैंडिंग कमेटी की सिफारिशों के बाद तीनों विधेयकों में बदलाव किए गए हैं। अब बदलावों के बाद इन्हें संसद में पेश किया जाएगा।

CM Oath Ceremony : एमपी और छत्तीसगढ़ में कल होगा शपथग्रहण

मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति से संबंधित विधेयक राज्यसभा में पेश

मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य चुनाव आयुक्त (नियुक्ति और सेवा शर्तें) विधेयक राज्यसभा में पेश कर दिया गया है। कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने इस विधेयक को सदन के पटल पर रखा।

राहुल गांधी ने पंडित नेहरू को लेकर कही ये बात (Winter Session 2023)

राहुल गांधी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पंडित नेहरू ने भारत के लिए अपना जीवन दिया। वह सालों तक जेल में रहे लेकिन अमित शाह इतिहास से अनजान हैं। मैं उनसे उम्मीद भी नहीं करता हूं कि उन्हें इतिहास का पता है, उनकी आदत तो इतिहास को फिर से लिखने की है।

सिलक्यारा सुरंग हादसे पर अधीर रंजन चौधरी ने सरकार पर उठाए सवाल

कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने मंगलवार को लोकसभा में सिलक्यारा सुरंग हादसे को लेकर सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि हिमालयन क्षेत्र में हो रहे इन हादसों की वजह विशेषज्ञ मानते हैं कि संवेदनशील चट्टानें, जियो लॉजिकल और जियो टेक्निकल अध्ययन की कमी, सीआर जोन को लेकर ठीक से अध्ययन नहीं होना है।

अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि जो स्थिति पैदा हुई, उसे टाला जा सकता था और ऐसी सुरंगे तबाही ला सकती हैं लेकिन सरकार ऐसी घटनाओं पर ध्यान ही नहीं दे रही है।

केंद्र शासित संशोधन विधेयक, 2023 लोकसभा में पेश

केंद्र शासित संशोधन विधेयक, 2023 लोकसभा में पेश कर दिया गया है, जिस पर चर्चा चल रही है। जम्मू कश्मीर पुनर्गठन (दूसरा संशोधन) विधेयक, 2023 भी लोकसभा में पेश किया गया है।

पीएम मोदी की सख्ती के चलते भ्रष्टाचार संभव नहीं

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि भाजपा सरकार में एक भी भ्रष्टाचार का मामला सामने ना आने की वजह ये है कि पीएम मोदी पूरी सख्ती के साथ खुद भ्रष्टाचार के खिलाफ काम करते हैं और कोई सोच भी नहीं सकता कि केंद्र सरकार में रहते हुए कोई भ्रष्टाचार कर सकता है। अलग-अलग राज्यों के लोग पीएम मोदी में अपना विश्वास दिखा रहे हैं और देश में साफ-सुथरी सरकार की वजह से ही देश आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी और भ्रष्टाचार एक दूसरे के पर्यायवाची हैं। धीरज साहू के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी हो या फिर अन्य भ्रष्ट गतिविधियां, कांग्रेस और उनके सहयोगी पीएम मोदी और जांच एजेंसियों से बेहद नाराज हैं। कांग्रेस पार्टी अपने गलत कामों से बच नहीं सकती और उन्हें कीमत चुकानी पड़ेगी।

सदन में बिल पर चर्चा जारी

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कतर की जेलों में बंद पूर्व नौसैनिकों के मुद्दे पर चर्चा के लिए लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव दिया है। मनीष तिवारी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर इसकी जानकारी दी है।

Lucknow Case : लखनऊ में अधिकारी की बेटी से चलती कार में हैवानियत

LEAVE A REPLY