प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी से कांग्रेसियों में दिखा उबाल, सीएम योगी का पुतला फूंका जताई नाराजगी

0
प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी से कांग्रेसियों में दिखा उबाल, सीएम योगी का पुतला फूंका जताई नाराजगी

कानपुर: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आज सोनभद्र कांड़ में मारे गए मृतकों के परिजनों से मिलने सोनभद्र जाने वाली थी, लेकिन बीच रास्ते में ही प्रियंका गांधी के काफिले को रोक दिया गया, जिससे प्रियंका गांधी ने तो धरना प्रदर्शन किया ही, साथ ही अन्य जिलों में भी कांग्रेस के कार्यकर्तओं ने इस बात का विरोध किया है। प्रियंका गांधी के काफिले को रोक जाने की वजह से चित्रकूट सहित कई जिलों में कांग्रेसी भड़के हुए हैं।

यह भी पढ़ें: दिल्ली में दर्दनाक हादसा, दो कारों के बीच जबरदस्त टक्कर, हादसे में तीन CRPF सिपाही घायल

बता दें कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी से नाराज जिले के कांग्रेसियों ने मुख्यालय के हाईवे पर प्रदर्शन किया। इसके बाद निवर्तमान जिला अध्यक्ष पंकज मिश्रा की अगुवाई में कांग्रेसियों ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंका। इस दौरान सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार पर अराजकता फैलाने व पक्षपात पूर्ण ढंग से कार्रवाई करने का आरोप लगाया। इसके बाद कांग्रेसियों ने जुलूस निकालकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। प्रियंका गांधी के काफिले को रोके जाने की वजह से सभी जिलों में उबाल देखने को मिल रहा है।