रैली में मोदी-मोदी के नारे लगा रहे थे लोग, फिर प्रियंका गांधी ने माला पहनाकर किया सम्मान

0
रैली में मोदी-मोदी के नारे लगा रहे थे लोग, फिर प्रियंका गांधी ने माला पहनाकर किया सम्मान

मिर्जापुर: लोकसभा चुनाव 2019 के लिए आज शाम 5 बजे से प्रचार पर रोक लग जाएगी। प्रचार के आखिरी दिन आज सभी पार्टी के स्टार प्रचारक जनता को लुभान में जुटे हुए हैं। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी भी आज प्रचार के आखिरी दिन जनता के विकास का लॉलीपोप देने मिर्जापुर पहुंची। मिर्जापुर पहुंचकर प्रियंका गांधी रोड़ शो कर रही है। रोड़ शो करने से पहले प्रियंका गांधी मिर्जापुर के विंध्यवासिनी धाम पर मत्था टेकने के लिए गई। चुनाव प्रचार खत्म होने से पहले प्रियंका गांधी का ये आखिरी रोड शो है।

यह भी पढ़ें: वाराणसी में पीएम मोदी को जिताने के लिए भाजपा मतदाताओं को दे रही है धमकी: मायावती

बता दें कि जब प्रियंका का काफिला गिरधर चौराहे पर पुहंचा तो भाजपा समर्थक द्वारा ‘मोदी-मोदी’ के नारे लगाए जाने लगे और कांग्रेस समर्थकों द्वारा ‘चौकीदार चोर है’ के नारे लगाने की प्रतिस्पर्धा देखने को मिल रही है। प्रियंका गांधी ने ‘मोदी-मोदी’ के नारे लगाने पर भाजपा समर्थकों को माला पहनाई। प्रियंका गांधी के रोड शो के दौरान सड़कें खचाखच भरी हैं। प्रियंका गांधी के ऊपर लोग फूल माला की बारिश हो रही है। प्रियंका गांधी लोगों से हाथ मिलाते हुए और उनका अभिनंदन करते हुए आगे बढ़ रही हैं।

यह भी पढ़ें: बेटी का इलाज करके घर लौैट रहे थे, लेकिन रास्ते में एक दर्दनाक हादसे ने ली सबकी जान