राज बब्बर में भाजपा पर कसा तंज, कहा-अच्छे दिनों के नाम पर गरीबों को दिया धोखा

0
राज बब्बर में भाजपा पर कसा तंज, कहा-अच्छे दिनों के नाम पर गरीबों को दिया धोखा

महराजगंज: चुनावी प्रचार में जुटे उत्तर प्रदेश से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर आज महाराजगंड पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने नौतनवां इंटर कॉलेज परिसर में एक विशाल जनसभा को संबोधित करके कांग्रेस प्रत्याशी सुप्रिया श्रीनेत के पक्ष में जनता से वोट की अपील की। वही इस दौरान वह बीजेपी पर तंज कसने से भी पीछे नहीं हठे। उन्होने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा झूठ की बुनियाद पर सत्ता तो पा लिया, लेकिन अच्छे दिन के नाम पर गरीबों, किसानों, मजदूरों, नौजवानों और बेरोजगारों को धोखा देने का काम किया। भजापा के सत्ता में आने के बाद भी गरीब किसान मजदूर सभी आज परेशान हैं। महंगाई से लोग कराह रहे हैं, अब समय आ गया है, जब लोग भाजपा के एक एक धोखे का हिसाब मांग रहे हैं।

यह भी पढ़ें: मां-बाप की एक छोटी सी लापरवाही ने, 6 साल की मासूम को मौत के मुंह में धकेला

भाजपा सरकार ने जनता के अधिकारों का हनन कर बड़े-बड़े उद्योगपतियों के जेब भरे, उसका हिसाब करने के लिए जनता तैयार है और इसका फैसला भी 23 मई को आ जाएगा। इस दौरान उन्होंने मौजूदा सांसद पर भी इशारों ही इशारों में तंज कसना शुरू कर दिया। उन्होने बगैर नाम लिए मौजूदा सांसद पर हमला करते हुए कहा कि जो व्यक्ति पिछले पांच बार से सांसद की सीट पर काबिज होने के बावजूद आज तक मुख्यालय तक रेल नहीं दौड़ा सका, वह जनपद का विकास कैसे कराएगा। साथ ही उन्होने पार्टी का गुणगान करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी न्याय अधिकार और हक की बात करती है। कर्जमाफी, मनरेगा आदि योजनाओं के द्वारा लोगों की भलाई किया। गन्ना किसानों का गन्ना खेत में सुख रहा है। उसके बाद भी सरकार का ध्यान नहीं है। इस समय देश की हालत ठीक नहीं है। झूठ का आवरण तैयार कर जनता को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा है।