UAE President India visit : दिल्ली पहुंचे UAE के राष्ट्रपति, पीएम मोदी ने एयरपोर्ट पर किया स्वागत

0

नई दिल्ली। UAE President India visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान का एयरपोर्ट पर पहुंचकर स्वागत किया।

Kishtwar encounter : किश्तवाड़ में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी, 8 जवान घायल

शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान का ये भारत दौरा ऐसे समय में हो रहा है, जब दुनिया का एक बड़ा हिस्सा ईरान के साथ बढ़ते संकट को चिंता से देख रहा है। हालांकि यह दौरा छोटा होगा, लेकिन एक्सपर्ट्स का कहना है कि मिडिल ईस्ट की मौजूदा स्थिति को देखते हुए यह भारत और यूएई दोनों के महत्वपूर्ण है।

दौरा छोटा लेकिन महत्वपूर्ण

UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद का यह दौरा वर्किंग विजिट होगा। उनके ऑफिस ने कहा कि पीएम मोदी के साथ कई द्विपक्षीय मुद्दों पर फोकस बातचीत होगी। उम्मीद की जा रही है कि दौरा भले ही छोटा होगा, लेकिन बातचीत प्रोडक्टिव होगी क्योंकि दोनों देशों के बीच आपसी विश्वास मजबूत है।

संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति आखिरी बार 2019 में भारत आए थे। राष्ट्रपति बनने के बाद यह उनकी तीसरी यात्रा है।

Spain Train Accident : स्पेन में दो हाई स्पीड ट्रेनों की टक्कर, 20 की मौत-73 घायल

 

LEAVE A REPLY