Telangana Municipal Elections : तेलंगाना नगर निगम चुनावों में कांग्रेस का दबदबा, रेवंत रेड्डी सरकार को मिली मजबूती

0

नई दिल्ली। Telangana Municipal Elections :  तेलंगाना में शुक्रवार को हुए नगर निगम चुनावों में ए रेवंत रेड्डी के नेतृत्व वाली सरकार को कांग्रेस की शानदार जीत से और मजबूती मिली है। वहीं बीआरएस और भाजपा ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है।

Pulwama Attack 14 February : पुलवामा हमले में 40 सीआरपीएफ जवान हुए थे शहीद, इनकी शहादत को सलाम

11 फरवरी को 116 नगर निगमों में हुए कुल 2,582 वार्डों में से कांग्रेस ने 1,300 से अधिक वार्ड जीते, जबकि बीआरएस लगभग 700 वार्ड और भाजपा को लगभग 275 वार्ड में जीत मिली है। सात नगर निगमों में हुए चुनावों में कांग्रेस ने तीन सीटें जीतीं और एक में आगे चल रही थी, जबकि भाजपा ने करीमनगर और निजामाबाद में बहुमत हासिल किया।

कोथागुडेम नगर निगम में कांग्रेस और सीपीआइ के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। कई नगरपालिकाओं में त्रिशंकु परिणाम आने के बाद बहुमत से मामूली रूप से पीछे चल रही प्रमुख पार्टियों ने निर्दलीय उम्मीदवारों का समर्थन हासिल करने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। राज्यभर के 123 केंद्रों पर सुबह आठ बजे से मतदान की गिनती शुरू हुई, जहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

Uttarakhand Crime Wave : 16 दिनों में 5 हत्या की वारदातों से दहला उत्तराखंड

LEAVE A REPLY