T20 World Cup : 29 दिन, 55 मैच और कई रोमांचक मुकाबलों के बाद टी20 को 10वें संस्करण में भी चैंपियन मिल गया है। टूर्नामेंट की शुरुआत से ही दुनिया भर की टीमों ने दमदार प्रदर्शन किया, लेकिन आखिरकार दो सबसे मजबूत टीमें फाइनल में पहुंचने में सफल रहीं। टी20 विश्वकप 2026 के खिताबी मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 96 रन से हरा दिया। इस मुकाबले में कड़ी टक्कर देखने को मिली।
Government job : गृहमंत्री ने नव नियुक्त आरक्षियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए
टीम इंडिया ने खिताब जीतने के साथ ही लगातार दो टी20 विश्व कप जीतने वाली पहली टीम बन गई। भारतीय क्रिकेट टीम आईसीसी टूर्नामेंट के इतिहास में रिकॉर्ड 15वीं बार फाइनल खेलने उतरी थी। यह सफर 1983 विश्व कप से शुरू हुआ था, जब कपिल देव की कप्तानी में भारत ने पहली बार विश्व कप जीतकर इतिहास रचा था। तब से अब तक टीम इंडिया आईसीसी के बड़े टूर्नामेंटों में कुल आठ आईसीसी ट्रॉफियां अपने नाम कर चुकी है।
आईसीसी फाइनल में भारत का रिकॉर्ड
साल टूर्नामेंट मुकाबला परिणाम
1983 विश्व कप भारत vs वेस्टइंडीज भारत जीता
2000 चैंपियंस ट्रॉफी भारत vs न्यूजीलैंड भारत हारा
2002 चैंपियंस ट्रॉफी भारत vs श्रीलंका साझा विजेता
2003 विश्व कप भारत vs ऑस्ट्रेलिया भारत हारा
2007 टी20 विश्व कप भारत vs पाकिस्तान भारत जीता
2011 विश्व कप भारत vs श्रीलंका भारत जीता
2013 चैंपियंस ट्रॉफी भारत vs इंग्लैंड भारत जीता
2014 टी20 विश्व कप भारत vs श्रीलंका भारत हारा
2017 चैंपियंस ट्रॉफी भारत vs पाकिस्तान भारत हारा
2021 WTC फाइनल भारत vs न्यूजीलैंड भारत हारा
2023 WTC फाइनल भारत vs ऑस्ट्रेलिया भारत हारा
2023 विश्व कप भारत vs ऑस्ट्रेलिया भारत हारा
2024 टी20 विश्व कप भारत vs द. अफ्रीका भारत जीता
2025 चैंपियंस ट्रॉफी भारत vs न्यूजीलैंड भारत जीता
2026 टी20 विश्व कप भारत vs न्यूजीलैंड भारत जीता
ऑस्ट्रेलिया सबसे सफल टीम
आईसीसी टूर्नामेंट्स (वनडे विश्व कप, चैंपियंस ट्रॉफी, टी20 विश्व कप और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप) की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया सबसे सफल टीम रही है। कंगारू टीम ने अब तक खेले 14 फाइनल में से 10 बार खिताब जीता है। वहीं 2002 चैंपियंस ट्रॉफी का भारत-श्रीलंका फाइनल बारिश की वजह से दो दिन में भी पूरा नहीं हो सका था, जिसके चलते दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित किया गया था।
भारतीय टीम ने कई बड़े खिताब जीते हैं, लेकिन लगातार तीन आईसीसी ट्रॉफी जीतने की उपलब्धि भी हासिल कर ली। भारत ने 2024 टी20 विश्व कप और 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। इस टी20 विश्वकप में जीत के साथ ही भारत ने लगातार तीन आईसीसी ट्रॉफी जीत लीं, जो कि पहली बार है।


















