Maharashtra Cabinet Expansion: शिंदे सरकार का कैबिनेट विस्तार, 18 मंत्रियों ने ली शपथ

0

मुंबई। Maharashtra Cabinet Expansion:  महाराष्ट्र सरकार की एकनाथ शिंदे मंत्रिमंडल (Maharashtra Cabinet Expansio) में 18 नए मंत्री शामिल हुए। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने राजभवन में सभी मंत्रियों को शपथ दिलाई। उद्धव ठाकरे सरकार गिरने के बाद शिंदे ने 30 जून को मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। उनके साथ भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस को उपमुख्यमंत्री बनाया गया था। इसके बाद से राज्य सरकार सिर्फ इन दोनों नेताओं के आसरे चल रही थी।

Har Ghar Tiranga Abhiyan: उत्तरकाशी में 11 हजार फीट की ऊंचाई पर लहराएगा तिरंगा

18 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

भाजपा की तरफ से ये बनाए गए मंत्री (Maharashtra Cabinet Expansion)

चंद्रकांत पाटिल
सुधीर मुनगंटीवार
गिरीश महाजन
राधाकृष्ण विखे पाटिल
सुरेश खाड़े
अतुल सावे
रवींद्र चह्वाण
मंगल लोढ़ा
विजय कुमार गावित
एकनाथ शिंदे गुट की तरफ से ये बनाए गए मंत्री

उदय सामंत
संदीपन भुमरे
दादा भुसे
गुलाबराव पाटिल
शंभुराज देसाई
संजय राठौड़
तानाजी सावंत
अब्दुल सत्तार
दीपक केसरकर

बता दें कि शिव सेना से अलग होकर एकनाथ शिंदे ने भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनाई है, लेकिन शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फणडवीस के अलावा किसी ने शपथ नहीं ली थी। उद्धव ठाकरे गुट द्वारा सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर किए जाने के मद्देनजर मंत्रिमंडल विस्तार रुका हुआ था। कोर्ट में यह मामला जल्दी सुलटता नहीं दिख रहा है, इसके मद्देनजर मंत्रिमंडल विस्तार का फैसला किया गया है।

CM Dhami meets President: CM धामी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी से की भेंट

LEAVE A REPLY