JNU Violence Impact: देशभर में छात्रों का हाहाकार, डीयू से लेकर AMU तक विरोध प्रदर्शन जारी

0
galaxymedia-mumbai-protest
galaxymedia-mumbai-protest

नई दिल्ली। JNU Violence Impact, जेएनयू में बीती रात हुई हिंसा के खिलाफ देश भर के शिक्षण संस्थानों में विरोध प्रदर्शन हो रहा है। बीती रात से मुंबई से लेकर पुणे और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय(एएमयू) के छात्र हिंसा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। एएमयू के छात्रों ने जहां जेएनयू के छात्रों के समर्थन में कैंडल मार्च निकाला, वहीं मुंबई के छात्रों का गेटवे ऑफ इंडिया पर प्रदर्शन बीती रात से लगातार जारी है।

मुंबई में जेएनयू हिंसा के खिलाफ गेटवे ऑफ इंडिया पर हो रहे प्रदर्शन को समर्थन देने अभिनेता सुशांत सिंह वहां पहुंचे हैं। यहां कई छात्र बीती रात से ही जेएनयू हिंसा के विरोध में प्रदर्शन पर बैठे हुए हैं। वहीं महाराष्ट्र सरकार में एनसीपी के मंत्री जितेंद्र अवध जेएनयू में हिंसा के खिलाफ छात्रों के विरोध प्रदर्शन में शामिल हो गए हैं। गौरतलब है कि छात्रों का गेटवे ऑफ इंडिया पर बीती रात से ही विरोध प्रदर्शन जारी है।

बेंगलुरू, हैदराबाद में विरोध प्रदर्शन

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में कल हुई हिंसा के खिलाफ बेंगलुरु के टाउन हॉल में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। यहां हजारों लोग इस प्रदर्शन में शामिल हुए।आंध्र प्रदेश की राजधानी हैदराबाद में भी जेएनयू में हुई हिंसा के विरोध में प्रदर्शन किया गया। हैदराबाद की उस्मानिया विश्वविद्यालय में प्रोग्रेसिव डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स यूनियन (PDSU) के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।

इसी तरह कोलकाता में जादवपुर विश्वविद्यालय के छात्रों ने भी जेएनयू कैंपस में हुई हिंसा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों ने इस हिंसा के खिलाफ एकजुट होकर मार्च किया।

JNU में हिंसा के बाद UP में अलर्ट

जेएनयू में हिंसा के बाद यूपी में पुलिस बल अलर्ट पर हैं। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय(AMU) समेत राज्य के कई श्विश्वविद्यालयों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

डीयू के नॉर्थ कैंपस में विरोध प्रदर्शन

JNU में हुई हिंसा के विरोध में दिल्ली यूनिवर्सिटी के नॉर्थ कैंपस में आज दोपहर 2 बजे प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) ने कला संकाय में विरोध प्रदर्शन करने के लिए कहा है।

7 लाख लोग कैंसर के शिकार, 2050 तक यह आंकड़ा एक करोड़ के पार

जेएनयू के वीसी एम जगदीश कुमार ने सोमवार को सभी छात्रों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि वैरिटी की सर्वोच्च प्राथमिकता छात्रों के शैक्षणिक हितों की रक्षा करना है।

फिलहाल जेएनयू के सभी 34 छात्रों को एम्स अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। वहीं जेएनयू कैंपस में हिंसा के बाद छात्र परिसर छोड़ रहे हैं। इस मामले में पुलिस ने पहला एफआईआर दर्ज किया है। दिल्ली पुलिस की ओर से इसकी जानकारी दी है। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) की एक छात्रा ने परिसर से बाहर निकलते हुए देखा गया। यह छात्रा कल हिंसा के दौरान कैंपस में ही मौजूद थी। छात्रा ने बताया, ‘लोग बाहर से आए, लाठी और डंडों से लैस। विश्वविद्यालय में स्थिति गंभीर है। इसलिए, मैं इसे अभी के लिए कैंपस को छोड़ रही हूं।’

 

LEAVE A REPLY