अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह, पहले ही दिन इतने श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन

0
अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह, पहले ही दिन इतने श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन

अमरनाथ: अमरनाथ यात्रा का शुभारंभ सोमवार यानि कि 1 जुलाई से शुरू हो गया है।इस वर्ष अमरनाथ यात्रा को लेकर यात्रियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। एक ओर श्रद्धालु भोले के जयकारे लगा रहे थे तो वहीं बारिश और बर्फबारी उनका उत्साह बढ़ा रही थी। यही कारण है कि यात्रा के पहले ही दिन मंगलवार को देश – विदेश से लगभग 8403 यात्रियों ने पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन किए। सुबह से ही यात्रियों का जमावड़ा लगा हुआ है। गुफा तक पहुंचने वाले शिव भक्तों का बर्फबारी से स्वागत हुआ। गुफा और आसपास के क्षेत्र हुई हल्की बर्फबारी से श्रद्धालु भावविभोर दिखाई दिए। वहीं इस साल यात्रा के लिए सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में IAS-PCS अधिकारियों के विभागों में फेरबदल, जानिए किसे कहा मिली नई जिम्मेदारी

पहले ही दिन बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए बालटाल रूट से 6884 और पहलगाम रूट से 3065 यात्री पवित्र गुफा की ओर आगे बढ़े। इस बीच बम बम भोले के जयघोष के बीच आधार शिविर भगवती नगर जम्मू से दूसरे जत्थे में यात्रा के लिए 4417 यात्री रवाना हुए। इसमें पहलगाम रूट के लिए कुल 2800 यात्रियों में 2321 पुरुष, 463 महिलाएं और 16 बच्चे शामिल रहे। बालटाल रूट के लिए कुल 1617 यात्रियों में 1174 पुरुष, 379 महिलाएं, 15 बच्चे और 49 साधु शामिल रहे।