अमरनाथ यात्रा के लिए पहला जत्था हुआ रवाना, बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए निकले हजारों श्रद्धालु

0

अमरनाथ: श्रद्धालुओं के लिए अमरनाथ यात्रा सोमवार यानि कि 1 जुलाई से शुरू हो रही है। इसके साथ ही आज अमरनाथ यात्रियों का पहला जत्था बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए रविवार को रवाना हो गया। इसी के साथ पवित्र अमरनाथ यात्रा की विधिवत शुरुआत हो गई है। बता दें कि अमरनाथ यात्रा कल से शुरू होकर 15 अगस्त कर चलेगी। इसके लिए पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इतंजाम किए गए हैं। वहीं अमरनाथ यात्रियों का पहला जत्था बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए यहां हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: मसूरी में फिर हुआ बड़ा हादसा, अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, सात लोग घायल

आपको बता दें कि इस वर्ष आतंकी खतरे को देखते हुए अमरनाथ यात्रा के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। खुद गृहमंत्री अमित शाह भी सुरक्षा इंतजामों का जायजा ले चुके हैं। अमरनाथ यात्रा के लिए सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किए गए हैं। जमीन ही नहीं आसमान से भी नजर रखी जा रही है। आतंकी खतरे को देखते हुए अमरनाथ यात्रियों की सुरक्षा में 40 हजार जवान तैनात किए गए हैं।