बड़ा हादसा: हिमाचल में 500 फीट गहरी खाई में गिरी बस, 20 लोगों की दर्दनाक मौत, कई घायल

0
बड़ा हादसा: हिमाचल में 500 फीट गहरी खाई में गिरी बस, 20 लोगों की दर्दनाक मौत, कई घायल
बड़ा हादसा: हिमाचल में 500 फीट गहरी खाई में गिरी बस, 20 लोगों की दर्दनाक मौत, कई घायल

शिमला: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में उस समय एक दर्दनाक हादसा हो गया जब एक बस अनियंत्रित होकर 500 फीट गहरी खाई में गिर गई है। हादसे में अभी तक 20 लोगों की मौत और कई घायल हैं। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें: फिर शर्मसार हुई देवभूमि, राजधानी में 11 साल के बच्चे ने चार साल की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म

जानकारी के अनुसार, कुल्लू से गाड़ागुशैणी की तरफ जा रही बस यात्रियों से खचाखच भरी हुई थी। बस में करीब 40 से 50 लोग होने की आशंका जताई जा रही है। कई लोग घायल हैं। खाई से घायलों को निकालने के लिए पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए हैं। स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। अभी घायलों को अस्पताल तक पहुंचाने पर फोकस किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि बस में सवार ज्यादातर यात्री बंजार स्कूल और कॉलेज के छात्र थे।