Himachal Landslide : हिमाचल प्रदेश के मंडी में बारिश और भूस्खलन से तबाही मचाई है। मंडी जिले के सुंदरनगर में भारी भूस्खलन हुआ है। भूस्खलन की चपेट में आने से दो मकान जमींदोज हो गए। मकानों के अंदर मौजूद लोग मलबे में दब गए। छह लोगों के शव निकाल लिए गए हैं।
Russia : तेल पर और ज्यादा रियायत और एस-400 की सप्लाई बढ़ाएगा रूस
सुंदरनगर उपमंडल के जंगमबाग में मंगलवार शाम को अचानक हुए भीषण भूस्खलन ने पूरे इलाके को दहला दिया। चंद सेकंड में पहाड़ी से आए मलबे की जद में दो मकान आ गए और दो परिवारों के सदस्य मलबे में दफन हो गए। इनमें से तीन के शव मंगलवार को बरामद हो गए थे। बुधवार को भी तीन और शव बरामद किए गए हैं।
एनडीआरएफ की टीम ने घर की छत काटकर दो शवों को निकाला। दोनों की पहचान सुरेंद्र कौर और गुरप्रीत सिंह के रूप में हुई। इसके अलावा मलबे से एक व्यक्ति का और शव मिला। यह शख्स स्कूटर समेत दबा हुआ था। इसकी पहचान डढ़याल निवासी प्रकाश शर्मा के रूप में हुई।
तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी भी तलाशी आपरेशन जारी है। स्कूटर सवार के साथ किसी और के होने की भी आशंका जताई जा रही है। इसके अलावा पहले से चल रही टाटा सूमो के दबे होने की सूचना को लेकर भी सर्च आपरेशन जारी है।
एक घंटे तक मलबे से सुनाई देती रही चीख-पुकार
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मकान गिरने के करीब एक घंटे तक मलबे से लोगों की चीख पुकार सुनाई देती रही, उसके बाद आवाजें थम गईं। मलबे के आगे बेबस लोग कुछ नहीं कर पाए। दो परिवार के सदस्यों के अलावा मलबे की चपेट में एक वाहन भी आया।
उधर, पहाड़ी से मलबा आने के बाद साथ लगते मकानों के लोग खतरे को देखकर भाग गए। स्थानीय निवासी नागेश ने बताया कि मंगलवार शाम करीब साढ़े छह बजे घटना का पता चला तो वह मदद करने पहुंचे।
GST: जीएसटी परिषद की बैठक आज से, दो स्लैब पर लग सकती है मुहर





















