Haryana Polls : रणजीत चौटाला से लेकर सावित्री जिंदल तक ने छोड़ी BJP

0
Haryana Polls
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Haryana Polls : भारतीय जनता पार्टी की ओर से टिकट वितरण के साथ ही पार्टी में बगावत तेज हो गई है। इस कड़ी में भाजपा से सांसद नवीन जिंदल की मां और पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल ने भाजपा के टिकट न मिलने के बाद बगावती रुख अपना लिया है। सावित्री जिंदल ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि मैं तो चुनाव लड़ूंगी। इस बयान से राजनीतिक हलचल और तेज हो गई है।

Delhi liquor Policy Case : केजरीवाल ने बताया CBI की कार्रवाई को ‘इंश्योरेंस गिरफ्तारी’

रणजीत सिंह ने भाजपा को छोड़कर निर्दलीय चुनाव लड़ने का एलान किया (Haryana Polls)

वहीं, हरियाणा के बिजली मंत्री रणजीत चौटाला ने भी भाजपा के खिलाफ बगावती सुर अपनाए हैं। इस कड़ी में रणजीत सिंह ने भाजपा को छोड़कर निर्दलीय चुनाव लड़ने का एलान किया है। जानकारी के अनुसार 8 सितंबर को रानियां में शक्ति प्रदर्शन करेंगे। रणजीत ने कहा कि भाजपा हाईकमान ने मुझे डबवाली से चुनाव लड़ने का ऑफर दिया है, लेकिन मैंने यह ऑफर ठुकरा दिया।

रतिया विधानसभा क्षेत्र से पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल को टिकट दिए जाने से नाराज होकर रतिया के वर्तमान विधायक लक्ष्मण नापा ने पार्टी को अलविदा कह दिया है। नापा ने बुधवार देर रात को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली को अपना इस्तीफा भेज दिया।

दुग्गल को टिकट मिलने की आहट पर पहले से ही शुरू हो गया था विरोध

कुछ दिनों से सुनीता दुग्गल रतिया क्षेत्र में सक्रिय हो गई थी। कार्यकर्ताओं को दुग्गल को टिकट मिलने की आहट होने पर पार्टी में विरोध के स्वर पहले से ही उठने लगे थे।

लक्ष्मण नापा के कांग्रेस ज्वाइन करने की संभावना (Haryana Polls)

भाजपा से इस्तीफा देने के बाद लक्ष्मण नापा के कांग्रेस ज्वाइन करने की संभावना है। नापा से जुड़े लोगों के अनुसार वीरवार को दिल्ली में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस का दामन थामेंगे।

बिजली मंत्री रणजीत सिंह का बड़ा बयान, मेरा अपना कद है

हरियाणा के बिजली मंत्री चौधरी रणजीत सिंह को भारतीय जनता पार्टी से रानियां विधानसभा क्षेत्र की टिकट नहीं मिली, जिसके बाद गुरुवार को सिरसा स्थित अपने आवास पर रणजीत सिंह ने कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई। इस बैठक में रणजीत सिंह ने अपने अगले कदम पर चर्चा की और स्पष्ट किया कि वह चुनाव जरूर लड़ेंगे।

फतेहाबाद से सतपाल बाजीगर और गुरमीत बाजीगर ने छोड़ी भाजपा

फतेहाबाद में भाजपा किसान मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी सतपाल बाजीगर ने भी पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने ऐलान किया कि वह अब कांग्रेस पार्टी को ज्वाइन करेंगे। सतपाल बाजीगर के इस फैसले के बाद भाजपा के भीतर असंतोष की लहर और तेज हो गई है।

पानीपत से महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

पानीपत से भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष आशु शेरा इस्तीफा दिया। उनके पति सत्यवान शेरा इसराना विधानसभा से टिकट मांग कर रहे थे।लंबे समय से हलके में सक्रिय भी थे। आशु शेरा जिला परिषद की चेयरपर्सन रह चुकी हैं। यहां से राज्यसभा सांसद कृष्णलाल पंवार को टिकट मिला है।

वहीं समालखा से दो बार भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुके शशिकांत कौशिक ने भी बैठक बुलाई। समर्थकों के साथ लेंगे फैसला। यहां से पूर्व मंत्री करतार भड़ाना के बेटे मनमोहन भड़ाना को भाजपा का टिकट मिला है।

पूर्व मंत्री बच्चन सिंह आर्य के समर्थकों ने किया विरोध

भाजपा से टिकट कटने के बाद सफीदों से पूर्व मंत्री बच्चन सिंह आर्य और उनके समर्थकों ने आर्य सदन मे रात में विरोध प्रकट किया। इस दौरान सारे भाजपा के पोस्टर उतरवा दिए।

महम ब्लाक समिति चेयरमैन ने भाजपा छोड़ी

महम विधानसभा चुनाव क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी द्वारा दीपक हुड्डा को टिकट देने से महम क्षेत्र में भी कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी छोड़ने का सिलसिला शुरू हो गया है। भाजपा शीर्ष नेतृत्व पर महम विधानसभा क्षेत्र में टिकट वितरण में मेहनती कार्यकर्ताओ की अनदेखी करने के परिणामस्वरूप महम ब्लाक समिति के चेयरमैन नवनीत राठी ने भाजपा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। महम विधानसभा क्षेत्र से जुड़े भाजपा के लाखन माजरा, बहु अकबरपुर व महम मंडल के अध्यक्ष ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

CM Visit Police Headquarters : मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने पुलिस मुख्यालय का औचक निरीक्षण किया

 

video
play-sharp-fill

LEAVE A REPLY