Gandhi Jayanti 2025 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महात्मा गांधी की जयंती पर आज राजघाट पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। गांधी जयंती के अवसर पर पीएम मोदी ने राष्ट्रपिता को नमन किया और उनके आदर्शों को याद किया।इस मौके पर उनके साथ केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल भी मौजूद रहे।
गांधी जयंती के मौके पर पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि गांधी जयंती, प्रिय बापू के असाधारण जीवन को श्रद्धांजलि देने का दिन है। जिनके आदर्शों ने मानव इतिहास की दिशा बदल दी। उन्होंने दिखाया कि कैसे साहस और सादगी महान परिवर्तन के साधन बन सकते हैं। वे सेवा और करुणा की शक्ति को लोगों को सशक्त बनाने के अनिवार्य साधन मानते थे। हम एक विकसित भारत के निर्माण के अपने अभियान में उनके बताए मार्ग पर चलते रहेंगे।
विजय घाट पहुंच पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को दी श्रृद्धांजलि
बापू के श्रृद्धांजलि देने के बाद पीएम मोदी विजय घाट पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इससे पहले उन्होंने एक्स लिखा कि लाल बहादुर शास्त्री जी एक असाधारण राजनेता थे। जिनकी ईमानदारी, विनम्रता और दृढ़ संकल्प ने चुनौतीपूर्ण समय में भी भारत को सशक्त बनाया। वे अनुकरणीय नेतृत्व, शक्ति और निर्णायक कार्रवाई के प्रतीक थे। ‘जय जवान जय किसान’ के उनके आह्वान ने हमारे लोगों में देशभक्ति की भावना जगाई। वे हमें एक सशक्त और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए निरंतर प्रेरित करते रहते हैं।
महात्मा गांधी की 156वीं जयंती पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार ने देशवासियों से महात्मा गांधी के आदर्शों का पालन करने और स्वच्छ, अधिक सक्षम और समृद्ध भारत के निर्माण का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि गांधीजी ने अस्पृश्यता, अशिक्षा और नशाखोरी जैसी सामाजिक बुराइयों को समाप्त करने के लिए अपना जीवन समर्पित किया।
Uttarkashi Journalist death case : पत्रकार राजीव प्रताप की मौत का SIT करेगी मामले की जांच





















