अब राजधानी दिल्ली में नेता भी नहीं सुरक्षित, बैखोफ बदमाशों ने भाजपा महिला नेता और बेटे को मारी गोली

0
अब राजधानी दिल्ली में नेता भी नहीं सुरक्षित, बैखोफ बदमाशों ने भाजपा महिला नेता और बेटे को मारी गोली

दिल्ली: राजधानी दिल्ली में बदमाशों के इरादे बैखोफ होते दिखाई दे रहे हैं, यहां आए दिन बदमाशों के द्वारा क्राइम की कोई ना कोई खबर सामने आ ही जाती है। सबसे सुरक्षित माने जाने वाली राजधानी दिल्ली में जब एक नेता ही सुरक्षित नहीं है तो आम जन की तो दूर की बात है। ताजा मामला राजधानी दिल्ली के कंझावला इलाके का है। जहां सुबह कुछ बैखोफ बदमाशों ने दिनदहाड़े भाजपा की महिला नेता और उसके बेटे पर गोलियो की बौछार कर दी।

यह भी पढ़ें: भारत ने बैलिस्टिक मिसाइल का किया सफल परीक्षण, अब रात में भी दुश्मन पर करेगी वार

जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीं मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने दोनों को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है। जानकारी के मुताबिक राजरानी जो बाहरी दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा की सदस्य है। वहीं उसके बेटे नेत्रपाल पर आज सुबह कुछ अज्ञात हमलावरों ने गोली चला दी।पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।