भारत इतिहास रचने को फिर तैयार, इतने बजे अंतरिक्ष केंद्र से उड़ान भरेगा चंद्रयान-2

0
भारत इतिहास रचने को फिर तैयार, इतने बजे अंतरिक्ष केंद्र से उड़ान भरेगा चंद्रयान-2

दिल्ली: भारत का नाम एक बार फिर से इतिहास के सुनहरे अक्षरों में दर्ज होने वाला है। आज का दिन शायद हर भारतीय के लिए बेहद खास होगा। तकनीकि खराबी के चलते कुछ समय तक रोक लगने के बाद आज इसरो का महत्वाकांक्षी मिशन चंद्रयान-2 अंतरिक्ष केंद्र से उड़ान भरेने वाला है। बता दें कि इसरो के महत्वाकांक्षी मिशन चंद्रयान-2 (Chandrayaan 2) को लेकर ‘बाहुबली’ रॉकेट दोपहर दो बजकर 43 मिनट पर सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से उड़ान भरेगा।

यह भी पढ़ें: सावन का पहला सोमवार आज, भगवान शिव को जलाभिषेक करने के लिए शिवालयों में उमड़ी भीड़

15 जुलाई को लांन्चिंग टाले जाने के बाद इसरो ने इसके लिए 22 जुलाई को दोपहर 2:43 बजे का वक्त तय किया था। इससे पहले 15 तारीख को क्रायोजेनिक इंजन में लीकेज के चलते लॉन्चिंग को कुछ वक्त पहले ही स्थगित कर दिया गया था। इसरो के प्रमुख के सिवन ने कहा है कि मिशन चंद्रयान-2 पूरी तरह से कामयाब सबित होगा और चंद्रमा पर नई चीजों की खोज करने में सफल रहेगा। लॉन्च देखने के लिए देशभर से हजारों लोग श्रीहरिकोटा पहुंच रहे हैं।