CM योगी आदित्यनाथ:2022 तक सभी परिवार को अपना सर ढकने के लिए छत

0
galaxymedia-uk..
galaxymedia-uk..

अम्बेडकरनगर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश में 13 सीट पर होने वाले विधानसभा उप चुनाव को लेकर बेहद सक्रिय हो गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा जलालपुर में होने वाले उपचुनाव को देखते हुए विकास का खजाना खोल दिया है। कल्याणकारी योजनाओं से पात्रों को लाभांवित करने के साथ करीब दो अरब की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करने के बहाने चुनाव का शंखनाद कर दिया।

शुक्रवार को सहारनपुर के गंगोह में सभा करने के बाद अम्बेडकरनगर के विधानसभा जलालपुर जनसभा स्थल पर शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अनुच्‍छेद 370 को खत्म मोदी जी ने आतंकवाद का समूल नाश कर दिया। यह निर्णय आतंकवाद के ताबूत में आखिरी कील साबित होगा। इससे जम्मू कश्मीर विकास की मुख्य धारा में शामिल होगा। पूर्ववर्ती सरकारों ने भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया है।

सीएम ने कहा कि

सीएम ने कहा कि अपने परिजनों के बैंक बैलेंस बढ़ाया। आम जनता का हक छीनने वाले जेल जाएंगे और उनकी संपत्ति भी जब्त होगी। तीन तलाक जैसे कुप्रथा कख समाज में कोई औचित्य नहीं है। मोदी सरकार नज इस प्रथा को पूरी मजबूती से कानून बनाकर समाप्त कर मुस्लिम समाज की महिलाओं को जीने का अधिकार दिया है।

नौकरियों के नाम पर मोल भाव किया सप-बसपा की सरकार ने

2022 तक सभी परिवार के पास अपना सर ढकने के लिए छत मिलेगी। जब विकास बीजेपी की सरकार कराएगी तो सुरक्षा भी कराएगी। बिना भेदभाव के कार्य होगा।  सब बीजेपी ही कर रही है तो वोट भी बीजेपी को मिलना चाहिए। ढाई वर्ष के यूपी में हमारी सरकार में एक भी दंगा नहीं हुआ, क्योकि दंगा करने वाला जानता है कि उसका क्या हश्र होगा। सपा और बसपा की सरकार नौकरियों के नाम पर मोल भाव करती थी। हमारी सरकार ईमानदारी से सबको नौकरी दे रही है, जो योग्य है नौकरी उसका इंतजार कर रही है।

तय समय से डेढ़ घंटे विलंब से पहुंचे सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जलालपुर तहसील क्षेत्र में नरेंद्रदेव इंटर कॉलेज के मैदान पर बने हेलीपैड से 12.42 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। तय समय से करीब लगभग डेढ़ घंटे विलंब से आने के बाद भी जनता में जोश दिखाई दिया। यहां परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास के साथ ही लाभार्थियों को प्रमाणपत्र वितरण कर सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद पार्टी पदाधिकारियों व कोर ग्रुप की बैठक करेंगे।

 

LEAVE A REPLY