मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मानसरोवर के तीर्थ यात्रियों को किया रवाना

0
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मानसरोवर के तीर्थ यात्रियों को किया रवाना
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मानसरोवर के तीर्थ यात्रियों को किया रवाना

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज सवेरे यहां अपने निवास में मानसरोवर की यात्रा पर जा रहे छत्तीसगढ़ के 45 यात्रियों के जत्थे को रवाना किया। बघेल ने इन यात्रियों के मुख्यमंत्री निवास पर पहूंचने पर उनका आत्मीय स्वागत किया। बघेल ने सभी तीर्थ यात्रियों को शाल और श्रीफल भेंटकर सफल यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने यात्रियों से प्रदेश में अमन चैन के लिए प्रार्थना करने का आग्रह किया।

यह भी पढ़ें: अंतिम संस्कार से लौट रहे तीन लोगों की मौत, एक घायल, परिवार में मचा कोहरम

तीर्थयात्रियों का यह दल 11 जून से 14 दिवसीय यात्रा पर मानसरोवर के लिए रवाना हो हो रहा है। तीर्थ यात्री रायपुर से काठमांडू, नेपालगंज, सिमिकोट और हिल्सा होते हुए मानसरोवर जाएंगे। इस कठिन यात्रा के दौरान तीर्थयात्री 3 दिनों में कैलाश पर्वत की 48 किलोमीटर की परिक्रमा करेंगे। यात्रियों का यह दल 23 जून को लौटेगा। उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा मानसरोवर यात्रा के लिए यात्रियों को पचास हजार रूपए का अनुदान भी दिया जाता है मानसरोवर यात्रा पर 70 वर्ष तक की आयु के स्वस्थ जा सकते हैं। तीर्थ यात्रियों ने मुख्यमंत्री को कैलाश पर्वत का एक चित्र और रूद्राक्ष की माला भेंट की। बघेल ने इसके लिए तीर्थ यात्रियों को धन्यवाद दिया।