मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वर्गीय बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय को उनकी जयंती पर नमन किया

0
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वर्गीय बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय को उनकी जयंती पर नमन किया

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने देश के राष्ट्रीय गीत ’वंदे मातरम’ के रचयिता और बंगाली साहित्य पुनरूत्थान के अग्रदूत स्वर्गीय बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की आज जयंती पर उन्हें सादर नमन किया है। बघेल ने आज अपने संदेश में कहा है कि स्वर्गीय बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचयित हमारा राष्ट्रीय गीत अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ बगावत का प्रतीक बन गया था।