Budget 2026 : ‘रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म बनी सरकार की पहचान’, बोले PM मोदी

0

Budget 2026 : प्रधानमंत्री मोदी ने आर्थिक सर्वे से पहले कहा अपने संबोधन में कहा कि देश का ध्यान इस समय केंद्रीय बजट पर केंद्रित होना स्वाभाविक है, क्योंकि बजट देश की आर्थिक दिशा और विकास की प्राथमिकताओं को तय करता है। लेकिन सरकार की पहचान केवल बजट तक सीमित नहीं रही है। बीते वर्षों में सरकार ने ‘Reform, Perform और Transform’ की नीति के जरिए देश के विकास को नई गति दी है।

Uttarakhand Green Hydrogen Policy 2026 को मिली मंजूरी, जानें धामी कैबिनेट के अहम निर्णय

प्रधानमंत्री ने कहा कि अब भारत सुधारों की ‘Reform Express’ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। यह सुधारों की यात्रा केवल सरकार तक सीमित नहीं है, बल्कि संसद के सभी सदस्यों के सकारात्मक सहयोग से इसे लगातार मजबूती मिल रही है। उन्होंने संसद के सभी साथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग और सकारात्मक ऊर्जा के कारण सुधारों की यह ‘Reform Express’ निरंतर गति पकड़ रही है। देश अब लंबे समय से चली आ रही समस्याओं के दायरे से निकलकर स्थायी और दूरगामी समाधान की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

Baramati Plane Crash : महाराष्ट्र डिप्टी CM अजीत पवार की प्लेन क्रैश में मौत

LEAVE A REPLY