BSE लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप घटकर 157.85 लाख करोड़ पंहुचा

0
share market
share market

नई दिल्ली: करीब 20 दिनों के बाद शेयर बाजार में आज जबर्दस्त गिरावट दिख रहा है। बाजार बंद होने के कुछ समय पहले (3.20) बजे सेंसेक्स में 1100 अंकों से ज्यादा की गिरावट देखी जा रही है। 41 हजार की तरफ तेजी से बढ़ रहा सेंसेक्स घटकर 39700 के स्तर पर पहुंच गया है। निफ्टी भी 11660 के स्तर पर पहुंच चुकी है। इसमें 300 अंकों से ज्यादा की गिरावट देखी जा रही है।

ईटी की खबर के मुताबिक

ईटी की खबर के मुताबिक जब सेंसेक्स में 1000 से ज्यादा अंकों की गिरावट आई तो निवेशकों के एक दिन में 2.7 लाख करोड़ रुपये डूब गए। BSE लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप घटकर 157.85 लाख करोड़ पर पहुंच गया।

पिछले तीन सप्ताह से शेयर बाजार में लगातार तेजी थी। बीच में 29 सितंबर को छोड़ दें तो 25 सितंब से सेंसेक्स लगातार तेजी के साथ बंद हो रहा है। 24 सितंब को सेंसेक्स 36553 के स्तर पर बंद हुआ था। 14 अक्टूबर को यह 40794 के स्तर पर बंद हुआ था। पिछले तीन सप्ताह में इसमें 4200 से ज्यादा अंकों का उछाल आया है।

LEAVE A REPLY