Bigg Boss 13: विशाल से झगड़े के बाद मधुरिमा ने किया फ्राइंग पेन से हमला, बिग बॉस लेंगे बड़ा फैसला

0

नई दिल्ली। टेलीविज़न रियलिट शो बिग बॉस13 से ड्रामा खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। सलमान खान हर वीकेंड के वार में आकर सभी कंटेस्टेंट्स के बीच सुलाह करवाने की कोशिश करते हैं, मगर उनकी बातों का भी कंटेस्टेंट्स पर कोई असर नहीं हो रहा है। पिछले हफ्ते सलमान के समझाने के बावजूद बीते दिन मधुरिमा तुली और विशाल आदित्य के बीच जोरदार झगड़ा हो गया, जिसमें दोनों ने एक दूसरे के साथ काफी अपमानजन बर्ताव किया। इस लड़ाई में मधुरिमा ने विशाल को फ्राई पेन से भी मारा है।

बीते दिन शो में दिखाया गया है कि विशाल और मधुरिमा के बीच हमेशा की तरह ही बातों की बहस हो गई है। दोनों की बहस देर रात को हुई थी, जिसमें दोनों ने एक दूसरे को बातें सुनाई थीं। अगले दिन की सुबह भी यह लड़ाई जारी रही थी। दोनों ने अपनी बातों की हदें पार कर दी। विशाल मधुरिमा द्वारा कहे गए अपमानजनक शब्दों से इतने एग्रेसिव हो गए कि उन्होंने मधुरिमा के मुंह पर दो जोरदार पानी फेका।

विशाल के रवैये को बर्दाश्त ना कर पाने के कारण मधुरिमा ने भी अपना आपा खो दिया। विशाल किचन एरिया में बर्तन धो रहे थे, तभी मधुरिमा ने फ्राईपेन उठाकर उन्हें पूरे बल के साथ मारना शुरू कर दिया। उनके इस रवैये को देखकर बाकी घरवालों ने उऩ्हें रोका।

दोनों के बीच इस तरह की हाथापाई देखने के बाद बिग बॉस ने भी सख्त रवैया अपनाया है। बिग बॉस ने उन्हें कड़े शब्दों में कहा, ये एक ऐसा व्यवहार है जो इस घर में कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। बिग बॉस द्वारा दोनों को सज़ा का पात्र मानते हुए कड़ी सज़ा दी जाने वाली है। देखना होगा इनके इस कदम के बाद आखिर बिग बॉस क्या फैसला लेंगे।

मधुरिमा विशाल शो की शुरुआत से ही एक दूसरे से झगड़ते हुए नज़र आए हैं। इनके इस व्यवहार के कारण सलमान खान ने भी दोनों को अलग रहने की सलाह दी थी।

LEAVE A REPLY