मनमोहन सिंह के बयान पर सीतारमण का करारा जवाब, कहा- कब क्या गलत हुए ये याद करने की जरुरत

0
galaxymedia-nirmla_sitharaman
galaxymedia-nirmla_sitharaman

वॉशिंगटन। पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनमोहन सिंह ने गुरुवार को केंद्र की भाजपा सरकार पर बड़ा हमला करते हुए कहा था कि राजग सरकार विपक्ष पर दोष मंढ़ने की कोशिश करती है। उनके इस बयान पर पलटवार करते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि ये याद करना जरुरी है कि किस खास अवधि में कब और क्या गलत हुआ है। दरअसल, गुरुवार को मनमोहन सिंह ने अपने शासन काल में कुछ कमजोरियां होने की बात मानते हुए कहा था कि मोदी सरकार हर आर्थिक संकट के लिए संप्रग सरकार को दोष दे रही है।उन्हें ऐसे करन बंद करना चाहिए। उन्होंने ये भी कहा कि किसी भी समाधान के लिए पांच साल का समय बहुत होता है।

सीतारमण ने गुरुवार को यहां भारतीय पत्रकारों के एक समूह को बताया कि एक निश्चित अवधि के दौरान कब और क्या गलत हुआ, इसे संदर्भ में रखना आवश्यक है। अब मुझ पर आरोप लगाया जा रहा है कि अर्थव्यवस्था के बारे में कोई कथ्य नहीं है। मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता की टिप्पणी के बाद सीतारमण न्यूयॉर्क के कोलंबिया विश्वविद्यालय में एक कार्यक्रम में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (PSB) के लिए मनमोहन सिंह-रघुराम राजन के संयोजन को सबसे बुरे दौर के लिए जिम्मेदार ठहराया।

LEAVE A REPLY