पाकिस्‍तानी पायलटों के राफेल विमान उड़ाने के बयान को भारतीय वायुसेना ने किया खारिज

0

नई दिल्‍ली,पाकिस्‍तान आए दिन भारत के खिलाफ झूठ फैलाने में लगा है। इस काम में पाकिस्‍तानी मीडिया भी उसका साथ दे रहा है। अब इस्‍लामाबाद के एक अखबार ने कहा है कि जिस राफेल विमान को भारत फ्रांस से खरीद रहा है उसे पाकिस्‍तानी वायुसेना के पायलट पहले ही उड़ा चुके हैं। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पाकिस्‍तानी पायलटों को राफेल उड़ाने की ट्रेनिंग फ्रांस में दी गई थी। हालांकि, भारतीय वायुसेना ने पाकिस्‍तानी अखबार के इस झूठ को बेबुनियाद बताया है।

पाकिस्‍तानी पायलटों के राफेल विमान उड़ाने के बयान को भारतीय वायुसेना ने किया खारिज
भारतीय वायुसेना ने पाकिस्‍तानी अखबार के उस झूठ को बेबुनियाद बताया है जिसमें पाकिस्‍तानी एयर फोर्स के पायलटों के राफेल विमान उड़ाने की बात कही गई है।

LEAVE A REPLY