Tanhaji Box Office Collection Day 8- दर्शकों का दिल जीतने में सफल अजय देवगन की फिल्म

0
galaxymedia-tanhaji
galaxymedia-tanhaji

नई दिल्ली। Tanhaji Box Office Collection Day 8- 10 जनवरी को रिलीज़ हुई अजय देवगन, काजोल और सैफ अली खान स्टारर फिल्म तानाजी द अनसंग वॉरियर ने बॉक्स ऑफिस में अपना पहला पूरा कर लिया है। इस फिल्म ने हर दिन दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचते हुए बुधवार को 100 करोड़ क्लब में पहले ही एंट्री मार ली है, जिसके बाद अब भी कलेक्शन जारी है।

तानाजी द अनसंग वॉरियर ने गुरुवार को कुल 118.91 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था। हाल ही में इस फिल्म का शुक्रवार को हुआ कलेक्शन भी सामने आ चुका है। फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने कलेक्शन की जानकारी देते हुए लिखा, तानाजी ने सिनेमा के दिवानों के बीच पसंदीदा फिल्म बन गई है, दूसरे शुक्रवार मज़बूत पकड़ बनाई हुई है, काफी उम्मीद है कि अगर रिदम बनी रही तो फिल्म 200 करोड़ पार कर सकती है, महाराष्ट्र का रिकॉर्ड बरकरार, बड़ी उछाल होने वाली है, शुक्रवार को फिल्म ने 10.06 करोड़ रुपये कमाए, कुल कलेक्शन 128.97 करोड़।

आपको बता दें कि फिल्म पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। फिल्म ने पहले शुक्रवार अपने ओपनिंग डे में 15.10 करोड़, शनिवार 20.57 करोड़, रविवार 26.26 करोड़, सोमवार 13.75 करोड़, मंगलवार 15.28 करोड़, बुधवार 16.72 करोड़, गुरुवार 11.23 और शुक्रवार 10.06 करोड़ कमाई की है। अब तक फिल्म 128.97 करोड़ रुपये का टोटल कलेक्शन कर चुकी है। ऐसा ही प्रदर्शन रहा तो फिल्म जल्द ही 200 करोड़ के क्लब में भी शामिल हो सकती है।

10 जनवरी को रिलीज़ हुई फिल्म तानाजी को 3800 स्क्रीन्स में लगाया गया था। फिल्म 17वी सदी के एक वीर योध्दा तानाजी की कहानी पर आधारित है। इस फिल्म में अजय देवगन तानाजी का, काजोल पत्नी सावित्री बाई और सैफ अली खान उदय भान का नेगेटिव किरदार निभा रहे हैं।

इस फिल्म के साथ दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म छपाक भी 10 जनवरी को रिलीज़ हुई थी। तानाजी के मुकाबले छपाक ने काफी कम कलेक्शन किया है। फिल्म नें बीते दिन तक मात्र 28 करोड़ के आस-पास कमाई की है।

LEAVE A REPLY