बॉक्स ऑफिस पर सलमान की फिल्म ‘भारत’ का जलवा बरकरार, अब तक कमाए इतने करोड़

0

दिल्ली: सलमान खान की फिल्म ‘भारत’ ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई की। फिल्म ने पहले दिन ताबड़तोड़ कमाई की और कई रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लिए है। फिल्म ने अपने शुरूआती दिन में 42.3 करोड़ का बिजनेस किया है। इसी के साथ यह फिल्म साल 2019 की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर बन गई है

यह भी पढ़ें: अलीगढ़ मर्डर केस: पैसों के लिए की ढाई साल की मासूम की हत्या, देशभर के लोगों में आक्रोश

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, फिल्म ने दूसरे दिन 31 करोड़ की कमाई की है। इस लिहाज से फिल्म मजह 2 दिनों में ही 73.30 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। फिल्म की कमाई की रफ्तार से साफ है कि मूवी तीन दिनों में ही 100 करोड़ का आंकड़ा आसानी से छू लेगी।