कोरोना के इस दौर में दुनिया का हर व्यक्ति दुखी है किसी को खाने को नहीं मिल रहा है तो कोई अपनी बीमारी से लड़ रहा है ऐसे में हाल ही में हिंदी सिनेमा में अपनी पहचान बनाने वाले बॉलीवुड स्टार सलमान खान की फिल्म रेडी में छोटे अमर चौधरी का किरदार निभाने वाले मथुरा जनपद के निवासी मोहित बघेल का शनिवार को निधन हो गया। महज 27 साल की उम्र में किडनी के कैंसर से लड़ते हुए उन्होंने सुबह 11 बजे अपने घर पर अंतिम सांस ली। मथुरा के डेंपियर नगर निवासी श्याम बघेल के पुत्र मोहित बघेल ने चंद किरदारों के बल पर ही सभी के दिलों में अपनी जगह बना ली थी। सलमान खान और असिन के साथ मोहित फिल्म रेडी में नजर आए। इसमें मोहित ने छोटे अमर चौधरी का किरदार निभाया था। 2019 में मोहित ने परिणति चोपड़ा और सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ भी काम किया था।
Uttarakhand
Holi 2026 : सीएम धामी ने लोगों के साथ खेली फूलों...
खटीमा: Holi 2026 चंपावत जिले के दौरे से लौटकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार शाम को अपने गृह क्षेत्र खटीमा पहुंचे. खटीमा नगर के...
Tranding
Chhatrapati murder case : पत्रकार हत्याकांड केस में गुरमीत राम रहीम...
पंचकूला। Chhatrapati murder case : बहुचर्चित छत्रपति हत्याकांड मामले में डेरा मुखी को बड़ी राहत मिली है। पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने शनिवार...























