Kushal Punjabi Death: दोस्त हंसराज ने किए शादी से जुड़े खुलासे, DCP को मिला सुसाइड नोट

0
galaxymedia-kushal_punjabi
galaxymedia-kushal_punjabi

नई दिल्ली। Kushal Punjabi Suicide : अभिनेता कुशल पंजाबी की मौत ने पूरी टीवी इंडस्ट्री सकते में है। पुलिस के मुताबिक कुशल के घर से सुसाइड नोट मिल गया है। स्पॉटब्वॉय से बातचीत में डीसीपी परमजीत सिंह दहिया ने कहा, हां, ये आत्महत्या का केस है। कुशल पंजाबी के माता-पिता कल दोपहर से उनसे कॉन्टेक्ट की कोशिश कर रहे थे, लेकिन उनका फोन नहीं लग रहा था। परिवार ने रात तक इंतजार किया, जब कुशल पंजाबी की तरफ से कोई रिस्पॉन्स नहीं मिला, तो वो लोग रात 10.30 बजे उनकी बिल्डिंग में पहुंच गए। दरवाज़ा तोड़ दिया और अंदर गए। अंदर जाकर देखा तो कुशल का शव पंखे से लटका हुआ था। फिलहाल, बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सुसाइड का केस दर्ज कर लिया गया है।

क्या है सुसाइड नोट में

सुसाइड नोट में कुशल ने अपनी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं बताया है। कुशल ने नवंबर 2015 में अपनी यूरोपियन गर्लफ्रेंड ऑड्रे डोलें (Audrey Dolhen) से शादी की थी। दोनों का एक बेटा है। कुशल की पत्नी अपने बेटे के साथ शंघाई में रहती हैं।

सदमें में कुशल के करीबी दोस्त चेतन हंसराज

कुशल के करीबी दोस्त चेतन हंसराज ने टीओआई से बातचीत में कहा कि वह कुशल की मौत से सदमें में हैं। चेतन हंसराज ने कहा कि कुशल का उनकी पत्नी से अलगाव हो रहा था और वह बीमारी से भी जूझ रहे थे। हमें यकीन नहीं हो रहा है कि वह अब हमारे बीच नहीं रहे। मैंने उनसे दो दिन पहले ही बात की थी। कुशल ने मुझसे कहा था कि वह परेशान हैं। मैंने उन्हें समझाने की कोशिश की कि यह चीजें जिंदगी में होती हैं। उन्हें इस चीजों से लड़ना होगा। पर मैंने यह कल्पना नहीं की थी कि कुशल ऐसा कदम उठा लेंगे। कुशल पंजाबी और चेतन हंसराज 20 साल से एक-दूसरे को जानते थे।

चेतन हंसराज के मुताबिक वह कुशल को हमेशा एक फाइटर के रूप में याद रखेंगे। वह बेहद सकारात्मक और फन लविंग इंसान थे। उनके चेहरे पर हमेशा हंसी और मुस्कान होती थी। वह अपने आसपास मौजूद लोगों को फिट रहने के लिए प्रेरित करते थे। वह मेरे भाई जैसे थे।

LEAVE A REPLY