Good Newwz Box Office Collection Day 12: अक्षय कुमार की ‘गुड न्यूज़’ का शानदार सफ़र जारी,

0
galaxymedia-good news
galaxymedia-good news

नई दिल्ली। अक्षय कुमार की गुड न्यूज़ का बॉक्स ऑफ़िस पर शानदार सफ़र जारी है। दूसरे हफ़्ते में फ़िल्म की पकड़ मजबूत बनी हुई है, जिसके चलके आज (बुधवार) को 175 करोड़ का अहम पड़ाव पार कर लेगी। गुड न्यूज़ अक्षय कुमार की सबसे सफल फ़िल्मों में शामिल हो गयी है।

मंगलवार को गुड न्यूज़ ने 5.04 करोड़ का बेहतरीन कलेक्शन किया, जिसके साथ 12 दिनों का नेट कलेक्शन 172.54 करोड़ हो गया है। दूसरे हफ़्ते में गुड न्यूज़ के बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शंस देखें तो दूसरे शुक्रवार को फ़िल्म ने 8.10 करोड़ जमा किये थे। शनिवार को 11.70 करोड़ और रविवार को 14.40 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया था। सोमवार को फ़िल्म ने 5.40 करोड़ अपने खाते में किये। प्रतिदिन कलेक्शन के आंकड़े देखें तो दूसरे वर्किंग वीक में फ़िल्म के कलेक्शंस स्थिर हैं। इनमें ज़्यादा गिरावट नहीं है, जिससे उम्मीद है कि गुड न्यूज़ बड़े कलेक्शन की ओर बढ़ रही है।

937 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं

2019 में रिलीज़ हुई अक्षय की फ़िल्मों की बात करें तो उनकी यह चौथी रिलीज़ है। इससे पहले केसरी, मिशन मंगल और हाउसफुल 4 बॉक्स ऑफ़िस पर सफल साबित हुईं। 2019 में रिलीज़ हुई टॉप 10 फ़िल्मों की लिस्ट देखें तो गुड न्यूज़ अब सातवें स्थान पर आ गयी है। 318 करोड़ के कलेक्शन के साथ पहले स्थान पर रितिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की वॉर है। वहीं, दूसरे स्थान पर 278 करोड़ के साथ शाहिद कपूर की कबीर सिंह है। विक्की कौशल की उरी- द सर्जीकल स्ट्राइक 244 करोड़ के साथ तीसरे स्थान पर है। टॉप 10 फ़िल्मों की लिस्ट में अक्षय कुमार की चारों फ़िल्में अब शामिल हो गयी है।

गुड न्यूज़ को राज मेहता ने निर्देशित किया है। फ़िल्म में अक्षय के साथ करीना कपूर ख़ान, दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फ़िल्म की कहानी आईवीएफ प्रक्रिया के दौरान स्पर्म एक्सचेंज हो जाने की थीम पर आधारित है। ट्रेड जानकारों का मानना है कि जिस रफ़्तार से फ़िल्म जा रही है, उसके अनुसार बॉक्स ऑफ़िस पर यह सुपर हिट हो सकती है। तीसरे हफ़्ते में गुड न्यूज़ को दीपिका पादुकोण की छपाक और अजय देवगन की तानाज- द अनसंग वॉरियर से टक्कर होगी।

LEAVE A REPLY