नई दिल्ली, Check Out Kiara Advani Rs 2 Lakh Bag: अगर आप भी इस सीज़न में फैशन के लिए किसी सिलेब्रिटी से इन्स्पीरेशन लेने की तलाश में हैं तो कियारा आडवाणी से बेहतर और कौन हो सकता है। किआरा अपने कैज़ुअल और चिक फैशन के लिए जानी जाती हैं और आजकल अपने फैशन की वजह से सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं।
https://galaxymedia.co.in/?p=41989
कियारा को हाल ही में मुंबई के अंधेरी इलाके में स्पॉट किया गया। कुछ देर आउटिंग के लिए बाहर निकली इस एक्ट्रेस का कूल एंड चिक स्टाइल हमें काफी पसंद आया। कबीर सिंह की इस एक्ट्रेस ने कैज़ुअल आउटिंग के लिए फिगर-हगिंग वाइट स्पेगेटी टॉप पहना था। उन्होंने इस डीप-नेक टॉप के साथ सफेद हॉलोग्राम पैन्ट्स को स्टाइल किया था। कियारा ने अपने लुक को वाइट स्नीकर्स और विनटेज सनग्लासेज़ के साथ पूरा किया। लेकिन उनके इस पूरे लुक में सबसे खास रहा उनका टोट बैग।
कियारा ने अपने लुक को डियोर के बुक टोट बैग के साथ स्टाइल किया था। इस बैग की खास बात ये है कि इसकी कीमत दो लाख सात हज़ार रुपए है। वहीं, उन्होंने मेक-अप में सिर्फ काजल लगाया था और बालों को हल्का-सा कर्ल किया था।फिल्मों की बात करें तो लस्ट स्टोरीज़ की ये एक्ट्रेस फिलहाल अक्षय कुमार के साथ फिल्म लक्ष्मी बॉम्ब की शूटिंग में बिज़ी हैं।
























