नई दिल्ली। बॉलीवुड में अक्सर देखा जाता है कि स्टार्स से ज्यादा स्टार किड्स लाइमलाइट में रहना पसंद करते हैं। लेकिन कुछ ऐसे भी स्टार्स हैं जिनके बच्चे लाइमलाइट से दूर रहना चाहते हैं। कुछ ऐसे ही हैं बॉलीवुड की चुलबुली एक्ट्रेसेस में शुमार रहने वाली जूही चावला के बच्चे। लेकिन जूही के बेटे अर्जुन ने कुछ ऐसा किया जिससी वजह से वह सुर्खियां बटोर रहे हैं। जूही के बेटे ने जो किया उसे जानकर आप भी उनपर गर्व महसूस करेंगे। बता दें कि जूही के बेटे अर्जुन ने ऑस्ट्रेलिया में लगी आग से प्रभावित लोगों की मदद करने के लिए अपनी तरफ से प्रयास कर रहे हैं। अर्जुन ने ऑस्ट्रेलियाई राहत कोष में दान किया है।
आस्ट्रेलिया में लगी आग के लिए जूही चावला के बेटे ने दान कर दी अपनी पॉकेट मनी, जानें कितने रुपए की करी मदद
जूही के बेटे ने जो किया उसे जानकर आप भी उनपर गर्व महसूस करेंगे। बता दें कि जूही के बेटे अर्जुन ने ऑस्ट्रेलिया में लगी आग से प्रभावित लोगों की मदद करने के लिए अपनी तरफ से प्रयास कर
27,740.08 रूपए ऑस्ट्रेलियाई राहत कोष में दान किए
जूही चावल के बेटे अर्जुन ने ऑस्ट्रेलिया में लगी आग से प्रभावित लोगों की मदद करने के लिए अपनी अपनी पॉकेट मनी से 300 पाउंड यानी 27,740.08 रूपए ऑस्ट्रेलियाई राहत कोष में दान किए हैं। आजतक में छपी खबर के अनुसार जूही ने कहा, ‘मुझे याद है कि उसने मुझसे कहा था कि आस्ट्रेलिया में लगी आग के कारण 50 करोड़ जानवरों की मौत हो चुकी है और उसने मुझसे पूछा कि ‘इस बारे में आप क्या कर रही हैं?’ मैंने कहा कि मैं अपने देश में कावेरी कॉलिंग प्रोजेक्ट के माध्यम से पौधरोपण करने में मदद कर रही हूं।’
























